सागर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सागर द्वारा स्थानीय शास्त्री चौक सदर बाजार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म से लेकर वर्तमान समय तक के अमूल्य चित्रों की प्रदर्शनी लगाकार उनका जन्मदिन मनाया गया एवं उनकी लंबी उम्र की कामना की गई।
प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद भूपेन्द्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जाहर सिंह ने किया। संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री आलोक केशरवानी ने किया। इस अवसर पर समस्त अतिथियों ने केक काटकर एक दूसरे को अटलजी के जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हरिओम केशरवानी, प्रभुदयाल पटेल, श्याम तिवारी, शैलेष केशरवानी, लक्ष्मण सिंह, आलोक केशरवानी, वारिज तिवारी, नरेन्द्र तिवारी, वृंदावन अहिरवार, अंशुल हर्षे, रिक्की शर्मा, सुबोध पाराशर, सोनल सोनी, रामसिंह अहिरवार, मनोज राय, मुकेश सक्सेना, राहुल राय, राजेश राय, अजय पहारिया, अभय केशरवानी, कपिल उपाध्याय, सौरभ केशरवानी, आशीष केशरवानी, कालू हरयानी, अभिषेक बाजपेयी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जन्मदिन पर कार्यकर्ताओ ने खुशियां मनाई
भाजपा सागर ग्रामीण मंडल ने अटल बिहारी बाजपेयी जी का जन्मदिन ग्राम बम्होरी बीका में मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह राजपूत ने भाजपा के वरिष्ठ एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के साथ अटल जी के जन्मदिन पर मोमबत्ती जलाकर एवं केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर महेन्द्र सिंह, भगवान सिंह हरिश चंद्र सिंह, जगत सींग, पुष्पेन्द्र सिंह चितौरा, जाहर सिंह, मनीराम सेन, देवेन्द्र सिंह, शंकर सिंह, मुकेश शिवराज यादव सहित मंडल के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मरीजों के साथ मिलकर मनाया जन्मदिर
मंगलवार को अटलबिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश भाजपा के आह्वान पर सागर नगर मंडल क्र. दो अध्यक्ष अनूप उर्मिल के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय तिली में मरीजों को फलों का वितरण कर अटलजी की दीघ आयु की कामना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, जिलाध्यक्ष जाहर सिंह थे। कार्यक्रम में प्रमुख रूपसे नवीन भट्ट, टिंकल सैनी, अमित मिश्रा, अखिलेश केशरवानी, कालू हरयानी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
महामृत्युंजय जाप का हुआ
भारतीय जनता पार्टी द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी के जन्मदिवस के अवसर पर श्रीदेव भूतेश्वर मंदिर के समीप स्थित प्रेम प्रसारणी, सनाढ्य ब्राह्मण समाज धर्मशाला में उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु जीवन हेतु सुंदरकांड पाठ तथा महामृत्युजय मंत्र का जाप किया गया। कार्यक्रम में राजकुमार धनौरा, विक्रम सोनी, ब्रज पुरोहित, डब्बू पहलवान, मुन्ना तंतुवाय, अरविंद जैन, शिब्बू नामदेव, मेघा दुबे, सरोज साहू, धमेन्द्र खटीक आदि उपस्थित थे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें