मंगलवार, 25 दिसंबर 2012

विद्युत कंपनी की जबरन बसूली, बिल जमा होने के बाद भी थमाए नोटिस

खुरई। ग्राम गमिरिया खुर्द के कई किसान विद्युत कंपनी की जबरन बसूली से परेशान है। इस गांव के कई किसानों ने डायरेक्ट सिंचाई पंप योजना के तहत सिंचाई के लिए 3 हार्सपावर का कनेक्षन एडवांस राशि जमा करके लिया था। यह राशि उन्होंने तीन माह की सिंचाई करने के लिए जमा की थी। लेकिन अचानक गांव के लगभग एक दर्जन किसानों को हजारों के बकाया का नोटिस थमा दिया।

किसान अजब सिंह पिता रघुनाथ सिंह ने बताया कि उसने 27 नवम्बर 2012 को 4 हजार 174 रुपए 3 हार्सपावर की मोटर कनेक्षन के लिए जमा किए थे लेकिन शनिवार को अचानक डाक द्वारा उन्हें विद्युत कंपनी द्वारा 20 हजार 516 का बकाया बिल का नोटिस थमा दिया। किसान नेता सौभाग्य सिंह ने बताया कि उनका भी बिल पहले से जमा है रसीद भी है लेकिन उनके नाम का 20 से ज्यादा का नोटिस थमा दिया।

एैसे ही गंगाराम पिता काशीराम लोधी को 12 हजार 70 रुपए का,राहुल पिता नत्थूराम और दौलत पिता धोकल को भी हजारों का नोटिस थमा दिया है। जब अधिकारियों से इस संबंध में किसानों ने बात की तो उन्होंने किसानों को बीना भेज दिया कि जांच करने वाली टीम बाहर से आयी थी। लेकिन बीना में भी उनको निराकरण नहीं मिला अब वे किसान नोटिस लिए भटक रहे है।

दिन में तीन घंटे मिल रही लाईट


एक तो किसानों पर बिना लाईट जलाए हजारों के नोटिस थमाए जा रहे हैं   उपर से निर्धारित किए गए समय पर बिजली नहीं मिलने से सिंचाई भी नहीं हो पा रही है। जिससे फसलों को भी पानी नहीं मिल पा रहा है।
 
इनका कहना हैइस मामले की पूरी जानकारी मुझे नहीं है। बीना से टीम जांच करने आई थी मौके पर पाई गई स्थिति को देखकर जुमार्ना किया गया होगा। इसलिए किसानों का बीना डी ई साहब के पास भेजा गया था।
 
एसके गुप्ता, 
सहायक उपयंत्री विद्युत मंडल, खुरई

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...