![]() | ||
बीना। ऊर्जा के क्षेत्र में भारत सरकार ने बढ़ा कदम उठाते हुए बीना में बुधवार को 800 करोड़ की लागत से बनने वाले विश्व के सबसे बड़े 1200 केवी यूएचवी, एसी राष्ट्रीय टेस्ट स्टेशन का शुभारंभ किया। टेस्ट स्टेशन को राष्ट्र के हाथों में केन्द्रीय विद्युत राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने समर्पित किया।
उन्होनें इसे देश के लिए गौरव की बात बताते हुए अगले पांच वर्षों में 90 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन बढ़ाए जाने का लक्ष्य बताया। बिजली संकट को समाप्त करने के लिए उन्होनें भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।
विद्युत मंत्री श्री सिंधिया ने दोपहर साढ़े तीन बजे पॉवर ग्रिड कापोर्रेशन केन्द्र बीना में टेस्ट स्टेशन को समर्पित करते हुए बताया कि विश्व में चीन के पास 1100 केवी ट्रान्सफार्मर टेस्ट स्टेशन है। भारत ने उससे आगे कदम बढ़ाते हुए 1200 केवी युएचवी एसी राष्ट्रीय टेस्ट स्टेशन का संयत्र स्थापित किया है। यह संयत्र 2013-14 में पूरी तरह तैयार हो जाएगा। इसके बाद हम विश्व के अनेक देशों के बड़े ट्रांसफार्मरों की टेस्टिंग करेंगे। उन्होनें बताया कि आजादी के समय हमारे देश में 1365 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता था जो वर्तमान में 2 लाख 10 हजार मेगावाट पर पहुंच गया है।
ग्याहरवीं पंचवर्षीय योजना में हमने 55 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता में बढ़ोत्तरी की है। बारहवीं पंचवर्षीय योजना में हम 90 हजार मेगावाट विद्युत उत्पादन में वृद्धि करेंगे। इसके लिए 12 लाख करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इससे सात लाख करोड़ उत्पादन के क्षेत्र में 3 लाख करोड़ ट्रांसमीशन और 2 लाख करोड़ खर्च वितरण के क्षेत्र में खर्च होंगे। सरकार का लक्ष्य है कि उन दूर क्षेत्रों तक बिजली पहुंचे जहां अंधेरा रह गया है। उन्होनें राजीव गांधी विद्युत करण योजना के माध्यम से मप्र में साढ़े पांच हजार करोड़ की राशि स्वीकृत करने की बात कही।
किसानों की स्थिति में सुधार कर मप्र को भारत का नया पंजाब बनाने का संकल्प दुहराया। कार्यक्रम को सुरखी विधायक गोविंदसिंह राजपूत, खुरई विधायक अरूणोदय चौबे एवं पॉवर ग्रिड कापोर्रेशन अध्यक्ष आरएन नायक ने भी संबोधित किया। मंच पर पूर्व मंत्री प्रभुसिंह ठाकुर, पूर्व विधायक सुनील जैन एवं ऊर्जा विभाग की संयुक्त सचिव श्रीमति रीता आचार्य उपस्थित थीं।
सांसद की कुर्सी रही खाली
राष्ट्रीय कार्यक्रम में कांग्रेसियों का ही बोलबाला रहा मंच पर सांसद भूपेन्द्र सिंह के लिए कुर्सी रखी गई थी लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। स्थानीय विधायक डॉ. श्रीमती विनोद पंथी भी कार्यक्रम में मौजूद नहीं रहीं शिलान्यास पटल से भी उनका नाम गायब है। जबकि सुरखी एवं खुरई से निर्वाचित कांग्रेसी विधायकों को महत्व दिया गया है। विश्व के इतने बड़े संयत्र शुभारंभ में प्रदेश सरकार से किसी भी मंत्री को आमंत्रित नहीं किया गया। जिले में भाजपा से जुड़े अन्य किसी भी प्रतिनिधि को नहीं बुलाया गया। कांग्रेसियों में खासा उत्साह नजर आ रहा था कार्यकर्ता पुलिस व्यवस्था को तोड़ते हुए आगे की तरफ घुस गए।
प्रदेश में अपराधों के नए कीर्तिमान
पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होनें कहा कि प्रदेश में आम आदमी असुरक्षित है चोरी, मारपीट एवं अन्य अपराधों में नए कीर्तिमान बन रहे हैं। व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जिसमें हर आदमी अपने को सुरक्षित महसूस कर सके। उन्होनें पार्टी की गुटबाजी को नकारते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने की बात कहते हुए अपने को आम कार्यकर्ता बताया।
सांसद ने लगाया प्रोटोकाल के उल्लंघन का आरोप
निकट ग्राम धनौरा में 1200 केवी यूएचवी एसी राष्ट्रीय टेस्ट स्टेशन पॉवर ग्रिड के लोकार्पण समारोह में केन्द्रीय विद्युत राज्यमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को आमंत्रित करने को लेकर नगर का राजनैतिक माहौल गरमा गया है। ऐसा आरोप है कि प्रकाशित आमंत्रण पत्रों में पॉवर ग्रिड के अध्यक्ष का नाम केन्द्रीय मंत्री के नाम के ऊपर छापा गया है। साथ ही सांसद या विधायक सहित किसी भी जनप्रतिनिधि को आमंत्रित न करके प्रोटोकाल का उल्लंघन किया गया है। इस संदर्भ में सांसद भूपेन्द्र सिंह का कहना है कि जब भी राज्य सरकार द्वारा कोई भी कार्यक्रम आयोजित किया जाता है तो उसमें कांग्रेस के जनप्रतिनिधि भी सम्मान केसाथ आमंत्रित होते हैं किंतु पॉवर ग्रिड के कार्यक्रम में किसी भी जनप्रतिनिधि को न बुलाना प्रोटोकाल का उल्लंघन है। हम इसका विरोध करते हैं। नगर के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष महेश राय का कहना है कि पॉवरग्रिड में लोकार्पण नहीं बल्कि का कांग्रेस का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जहां भाजपा एवं जनप्रतिनिधियों को नहीं बुलाया गया है।
यह रहे उपस्थित
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव राजेन्द्रसिंह धनौरा, जनपद अध्यक्ष इंदरसिंह ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र साहू, अशोकसिंह ठाकुर, रमाकांत बिलगैयां रम्मू, कुक्कू अजमानी, बिट्टू अजमानी, शिवकांत अग्रवाल, राजाभाई ठाकुर, अशोक मिश्रा, वीरसिंह यादव, मनोहर राय, रमांकांत बिलगैयां, संजयसिंह ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, जितेन््रदसिंह ठाकुर, अवधेश तिवारी, वासू यादव, विवेक मिश्रा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें