सागर। श्रीराम सेवा एवं समाज कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गृहमंत्री सुशील कुमार शिन्दे का पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गृहमंत्री ने दो दिन पहले बयान दिया था कि हिन्दू संगठनों में आतंकवादी बनाए जा रहे हैं जिससे हिन्दुओं की भावना आहत हुई है।
उसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर कटरा स्थित बताशावाली गली में पुतला दहन किया। इस अवसर पर महादेव प्रसाद दुबे ने कहा कि भारत के गृहमंत्री आतंकवादियों से वाहवाही लेना चाहते हैं। वो आतंकियों के गृहमंत्री हैं। इस अवसर पर सुनीत श्रीवास्तव, राहुल जैन, शंकरलाल तिवारी, मंदीप तिवारी, बबलू सेन, बबलू यादव, राधे सेन, चंदन गुप्ता आदि शामिल थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें