सागर। शिक्षा के क्षेत्र में बुंदेलखंड में तेजी से होते विकास की कड़ी में जीटीवी समूह का अंतरराष्ट्रीय स्तर का पहला ब्रांडेड स्कूल सागर में शुरू होने जा रहा है। इसके पूरे भारत में 110 स्कूल संचालित हैं। भारत के अलावा बैंकाक, मलेशिया तथा यूरोप में भी इस समूह के स्कूल का संचालन होता है। इस समूह के आने से जहां छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त होगी, वहीं उनके व्यक्तित्व विकास में भी निखार आएगा।
संस्था के चेयरमेन दीपक रंजन तिवारी एवं डायरेक्टर डॉ.पंकज तिवारी ने बताया कि स्कूल में प्रारंभिक तौर में एलकेजी से पांचवी तक की कक्षाएं संचालित होगी। श्री तिवारी ने बताया कि सागर में छात्र-छात्राओं को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा के अवसर मिलेंगे।
स्कूल में प्रत्येक क्लास की मानीटरिंग सेंट्रल सर्वर सिस्टम से होगी, जिसमें बच्चों की डेली रिपोटिंग के साथ-साथ शिक्षकों की भी मानीटरिंग होगी। सभी कक्षाओं में इन्ट्रेक्टिव वाइट बोर्ड (कम्यूटराईज्ड टच स्क्रीन बोर्ड) की सुविधा, र्स्माट क्लासेस प्रोमोडिन जर्मन कंपनी के होंगे। बच्चों की रूचि अनुसार पिक्चर्स, एनीमेशन, कार्टून, म्यूजिक, तर्क-वितर्क आदि साधनों के सहयोग से शिक्षा दी जाएगी। प्रत्येक क्लास में विद्यार्थियों की अधिकतम संख्या 30 से 35 तक होगी।
इस स्कूल में छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ स्वीमिंग पुल, हार्स राईडिंग, फायरिंग रेंज एवं अन्य खेलों की सुविधाएं भी मिलेंगी। स्कूल में अभिभावक क्लब का गठन एवं सप्ताह में एक दिन पेरेंट्स को स्कूल बुलाया जाएगा। श्री तिवारी ने बताया कि भविष्य में स्कूल को रेसीडेंसियल बनाया जाएगा। संस्था का सिटी आॅफिस ऐक्सिस बैंक के पीछे सिविल लाइन में संचालित है। स्कूल को संस्था के संस्थापक प्रकांड विद्वान राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पं.गोकुल प्रसाद तिवारी एवं रिटायर्ड एएसपी रंजन तिवारी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। दून स्कूल के एक्स फेकेल्टी मेंबर विश्वराज पुरी को स्कूल का प्राचार्य नियुक्त किया गया है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें