सागर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा सागर जिले को माह फरवरी के लिए कुल ५२५० क्विंटल शक्कर का आवंटन प्राप्त हुआ है। कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा ने जिले को प्राप्त शक्कर कोटे का लीड संस्थावार पुर्नआवंटन आदेश जारी कर लीड संस्थाओं को शक्कर का कोटा आवंटित किया है । उन्होंने जिले में बीपीएल, एए वाय राशन कार्डधारी और गरीब वरिष्ठ वृद्धजन उपभोक्ताओं को फरवरी माह में १ किलों ७५० ग्राम शक्कर प्रति राशन कार्ड पर वितरित करने के निर्देश दिए है।
खाद्य नियन्त्रक संतोष जैन ने बताया कि सागर जिले को फरवरी माह के लिए प्राप्त शक्कर कोटे के पुर्नआवंटन आदेश के माध्यम से सागर नगर को ४४७ क्विंटल शक्कर, सेवा सहकारी समिति केरबना को १७८ क्विंटल, सागर कृषक विपणन ग्रामीण को १७० क्विंटल, सेवा सहकारी समिति डुगांसरा को १५८ क्विंटल, सेवा सहकारी समिति सुरखी को ३०७ क्विंटल, सेवा सहकारी समिति नरयावली को १३६ क्विंटल, सेवा सहकारी समिति राहतगढ़ को १२१ क्विंटल, सेवा सहकारी समिति मानकी सलैया को २२९ क्विंटल, सेवा सहकारी समिति मुडिया (बण्डा) को ३५८ क्विंटल,सेवा सहकारी समिति मगरधा (बण्डा) को २०९ क्विंटल, सेवा सहकारी समिति शाहगढ़ को ३५८ क्विंटल, सेवा सहकारी समिति रहली को ३८१ क्विंटल, सेवा सहकारी समिति गढ़ाकोटा को ३५९ क्विंटल, सेवा सहकारी समिति देवरी (बीना बारहा) को ३१३ क्विंटल, सेवा सहकारी समिति चरगुंवा (केसली) को ४५३ क्विंटल, सेवा सहकारी समिति खुरई को ३०५ क्विंटल, सेवा सहकारी समिति मालथौन को १४८ क्विंटल, महिला ईधन आपूर्ति समिति बांदरी (रजवांस) को २०१ क्विंटल, सेवा सहकारी समिति बीना को २७८ क्विंटल तथा जिला जेल को १३ क्विंटल शक्कर का आवंटन सौपा गया है।
भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन 11 को
सागर। सभी पूर्व सैनिकों, विधवाओं को उनके हित में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जनकारी देने के लिए सागर में ११ फरवरी को ११.३० बजे सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें एक रेंक एक पेंशन के बारे में एवं अन्य लाभकारी योजनाओ की जानकारी दी गई। जिले में निवासरत भूतपूर्व सैनिकों व सैनिक विधवाओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचने की अपील की गई है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें