शुक्रवार, 28 दिसंबर 2012

गर्भवती महिला ने खाया जहर

बीना। जेरूवा गांव में एक 25 वर्षीय गर्भवती नवविवाहिता ने मंगलवार की रात सल्फास की गोलियां निगल ली। गंभीर हालत में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वह काफी देर तक अस्पताल में पड़ी रही। लेकिन उसके मृत्यु पूर्व कथन नहीं लिए गए।

जानकारी के मुताबिक जेरूवा निवासी रामबाबू अहिरवार की 25 वर्षीय पत्नी ने मंगलवार की रात जहर खा लिया उसे गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में लाया गया। वह गर्भवती बताई जाती है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर थी इसलिए उसे रेफर कर दिया गया। 

महिला अस्पताल में काफी देर तक रूकी रही लेकिन उसके मजिस्ट्रियल बयान नहीं लिए गए। महिला ने बताया कि पंद्रह दिन पूर्व उसके देवर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। उसी संबंध में मैनें पुलिस को बयान दिए जिससे मुझे टेंशन हो गई और मैनें जहर खा लिया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...