बीना। सागर में आयोजित कांग्रेस के महासम्मेलन में शामिल होने के लिए जाते समय पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह लगभग 2 घंटे बीना में रूके। सुबह लगभग 10 बजे ट्रेन से बीना आए दिग्गीराजा का स्टेशन पहुंचकर पूर्व मंत्री प्रभुसिंह ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों ने शाही स्वागत किया।
स्थानीय विश्राम गृह में दिग्विजयसिंह ने सभी कांग्रेसियों से मुलाकात की और संगठन संबंधी चचार्ओं के बाद मिशन 2013 में जुट जाने का संकल्प याद दिलाया। पूरे शहर में जगह-जगह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयङ्क्षसह के स्वागत के लिए लगभग 1 सैकड़ा स्वागत द्वार बनाए गए थे।
पूरा शहर दिग्विजयसिह और प्रभुसिंह ठाकुर के फ्लेक्सों से पाट दिया गया था। रेस्ट हाऊस पहुंचकर दिग्गीराजा का स्वागत करने वालों में पूर्व मंत्री प्रभुसिंह ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेन्द्रसिंह ठाकुर, जनपद अध्यक्ष इंदरसिंह ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र साहू, रम्मू बिलगैयां, राजभाई ठाकुर, शिवकांत अग्रवाल, अशोक मिश्रा, कुक्कू अजमानी, संजय ठाकुर, नपा उपाध्यक्ष श्रीमती मीना बिलगैयां, श्रीमती निर्मला सप्रे, राकेश सेन आदि सहित सैकड़ों कांग्रेसी शामिल थे।
छोटे उद्योगों के प्रति संवेदनहीन है प्रदेश सरकार : दिग्विजय सिंह
मप्र की सरकार और उसके मुख्यमंत्री जहां एक ओर बड़े उद्योगपतियों के लिए चौबीस घंटे बिजली, प्राकृतिक स्त्रोतों का जल एवं अन्य व्यवस्थाएं देकर उन्हें आमंत्रित करते हैं। मप्र शासन का सरकारी खजाना बड़े उद्योगपतियों को रोकने, उन्हें खिलाने, मंच पर नाच गाने दिखाने जैसे कार्यों में खर्च किया जा रहा है वहीं छोटे उद्योगों के प्रति यह सरकार असंवेदनशील है।
कृषि यंत्रों जैसे छोटे उद्योगों को न तो पर्याप्त बिजली है न ही अन्य सुविधाएं। यह विचार कांग्रेस के महासम्मेलन में भाग लेने सागर जाते समय बीना अल्प समय के लिए आए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजयसिंह ने पत्रकारों के प्रश्नों के जबाव में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार केन्द्र सरकार की योजनाओं का श्रेय प्रचार प्रसार के माध्यम से स्वयं लूट रही है। यह सरकार काम कम और प्रचार ज्यादा करती है।
एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होनें कहा कि दिल्ली गैंगरेप मामले में हवलदार की मौत को मीडिया में खड़ा एक व्यक्ति कैसे सिद्ध कर सकता है। हमारा कहना है कि पोस्टमार्टम होने दो, रिपोर्ट आने दो फिर तय करेंगे कि दोषी कौन है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें