रविवार, 23 दिसंबर 2012

15 मरीजों के कान के आपरेशन सम्पन्न

सागर।  इम्पेक्ट इण्डिया के तत्वाधान में सागर रेल्वे स्टेशन में लाईफ लाईन एक्सप्रेस उपलब्ध रहकर मरीजों का उपचार कर रही है । इसी श्रृंखला में आज 23 दिसंबर को 15 मरीजों के कान के आपरेशन चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा संपन्न कराए गए । साथ ही स्क्रीनिंग के बाद 35 मरीज कान के अपरेशन हेतु चिन्हित किए गऐ । और जिन्हें 24 दिसम्बर को आपरेशन करने हेतु रेल्वे अस्पताल में भर्ती किया गया है । 

 रविवार को लाईफ लाईन एक्सप्रेस में इलाज कराने के इच्छुक विभिन्न प्रकार के 605 रोगियों ने अपने पंजीयन कराए जिनकी स्क्रीनिंग संबंधित चिकित्सक कर रहे है और आवष्यकतानुसार सोमवार 24 दिसंबर को चिन्हित 35 मरीजों के कान के आपरेशन किए जाएगे । कान संबंधी आपरेशन के लिए डा0 अनिरूद्ध शुक्ला, डॉ. शरद मिश्रा, डॉ. आदित्य पाठक, डॉ. दीप्ति सिंह, डॉ. राहुलसिंह व डॉ. वीरेन्द्र जुडेजा ने अपनी सेवाएं दी। इसी तरह दिल्ली एम्स से आई डॉ. ममता भूषण सिंह   और स्थानीय चिकित्सक डा.राजेन्द्र चौदा व राजीव जैन ने ऐपीलेप्सी (चक्कर) रोगियों का इलाज किया।

नि:शक्तों को सहायक उपकरणों व कृत्रित अंगो का वितरण


लाईफ लाईन एक्सप्रेस शिविर के आयोजन के साथ मानसिक न्याय विभाग के तत्वाधान में नि:शक्तों को आवश्यक सहायक उपकरणों और कृत्रिम अंगों की उपलब्धता के लिए इंदौर की संस्था की वर्कशाप भी स्थापित कराई है जो आवश्यक नाप जोख करके कृत्रिम अंगों का वितरण कर रही है । इसी क्रम में अब तक 338 जरूरतमंद नि:शक्तों को कृत्रित अंगों का वितरण किया जा चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...