सागर। विश्व प्रसिद्ध भजन सम्राट विनोद अग्रवाल का पांचवी बार सागर आगमन हो रहा है। 22 दिसंबर से खेल परिसर के बाजू वाले मैदान में भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके पहले वह चार बार शहरवासियों को अपनी भजनों की धारा से मोह चुके हैं। यह जानकारी बांके बिहारी प्रीत मंडल के सदस्य किशन अग्रवाल ने दी। बांके बिहारी प्रीत मंडल के सदस्यों ने तैयारियों को लेकर सारी व्यवस्थाएं शुरु कर दी हैं। कार्यक्रम को लेकर बांके बिहारी प्रीत मंडल के सदस्यों ने बैठक की।
श्रीकृष्ण भक्ति भजन गायक के रूप में इस भजन संध्या का सागर नगर ही नहीं वरन पूरे बुंदेलखंड के लिए गौरव की बात है। अपने भक्ति रस से भारत एवं विश्व के अनेक देशों में लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचे विनोद अग्रवाल की इस भजन संध्या के सफल आयोजन के लिए श्री बांके बिहारी प्रीत मंडल के सदस्यों द्वारा व्यापक तैयारियां प्रारंभ की गई हैं। मंडल के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर एवं आसपास से आने वाले धर्मावलंबियों के लिए विशाल एवं आकर्षक पंडाल लगाया गया जा रहा है।
विशाल तथा ठंड से बचाव हेतु कवर पंडाल की व्यवस्था होगी जिसमें लगभग 40 हजार श्रद्धालु बैठ सकेंगे। साउंड सर्विस दिल्ली से मगांई जा रही है एवं मंच डेकोरेशन खंडवा से बुलवाया जाएगा। कार्यक्रम मे सफल आयोजन के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं को सुचारू संचालन हेतु समिति सदस्यों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई है। निशुल्क रूप से किए जाने वाले कार्यकम में सभी भक्तगणों को भजन का सीधा लाभ प्रदान करने के लिए विशाल क्लोज सर्किट कैमरे व स्क्रीन लगाई जाएगी। आलोक अग्रवाल ने बताया कि पर्किंग स्थल व पेयजल की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर होगी। अतिविशिष्ठ लोगों के लिए कार्यक्रम में अलग से बैठने के लिए व्यवस्था की जा रही है।
बैठक में आलोक अग्रवाल, पृथ्वी सिंह ठाकुर, रज्जन अग्रवाल, किशन अग्रवाल, ब्रजेश शांडिल्य, प्रभात ठाकुर, शरद अग्रवाल संगम होटल, संदीप सक्सेना, शिव कुमार भीमसरिया, वीरु मायाराम, विजय सबलोक, संजय अग्रवाल, राजकुमार केशरवानी,मनोज डेंगरे, इजी. विकास चौबे, कुलदीप राठौर, अभिषेक गौर, पंकज तिवारी महाकौशल, संजय अग्रवाल पतंजलि, शरद अग्रवाल पप्पू भैया, मोहन केशरवानी, प्रमोद उपाध्याय, शिवशंकर उपाध्याय, मृगेन्द्र जैन आदि मौजूद थे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें