सोमवार, 31 दिसंबर 2012

लाइफ-लाइन में 4 मरीजो के आंख के आपरेशन

सागर।  इम्पेक्ट इण्डिया के तत्वाधान में सागर रेल्वे स्टेशन में लाईफ लाईन एक्सप्रेस उपलब्ध रहकर मरीजों का उपचार कर रही है। इसी श्रृंखला में 31 दिसंबर को लाईफ लाईन एक्सप्रेस में 4 मरीजों के आंख के आपरेशन सम्पन्न कराए गए ।

इसके साथ ही लाइफ लाइन में आंखो के इलाज कराने के इच्छुक 217 रोगियों ने अपने पंजीयन कराए। लाइफ लाइन एक्सप्रेस में नेत्र चिकित्सा विशेषज्ञों ने 5 मरीज चिन्हित किए है और इन मरीजों को रेलवे अस्पताल में भर्ती किया गया है जिनका आपरेशन मंगलवार को होगा । नेत्र संबंधी आपरेशन डॉ. व्हीएस तोमर, डॉ. प्रवीण खरे और डॉ. भरत तोमर ने संपन्न किए। आंखों के इलाज के लिए रविवार को जिन मरीजो ने पंजीयन कराए उनमें 127 पुरूष व 96 महिला कुल 217 मरीज शामिल हैं। 

नि:शक्तो को सहायक उपकरणों व कृत्रिम अंगों का वितरण


लाईफ लाईन एक्सप्रेस शिविर के आयोजन के साथ सामाजिक न्याय विभाग के तत्वाधान में नि:शक्तों को आवश्यक सहायक उपकरणों और कृत्रिम अंगों की उपलब्धता के लिए इंदौर की संस्था की वर्कशाप भी स्थापित कराई है जो आवश्यक नाप जोख करके कृत्रिम अंगों का वितरण कर रही है । इसी क्रम में अब तक 729 जरूरतमंद नि:शक्तों को कैलीपर्स का वितरण किया जा चुका है। इसी तरह 526 श्रवण बाधितो को श्रवण यंत्रों का आज तक वितरण किया जा चुका है।

आंखो के परीक्षण में जेएन श्रीवास्तव, केएन कुशवाहा, अशोक अहिरवार, एयू खान, बंदना श्रीवास्तव व पीएस कुशवाहा नेत्र सहायकों ने सहयोग किया और माइको इक्जामिन डॉ. ठाकुर, डॉ. गायकवाड व डॉ.ओपी गुप्ता ने किया। लाइफ लाइन एक्सप्रेस शिविर में शुभारंभ से लेकर एनसीसी और राष्ट्रीय सेवा योजना के केड्टिस के साथ नगर रक्षा समिति के सदस्य भी सतत रूप से सेवाएं दे रहे है। जिनमें गरीबों के पंजीयन, परिवहन, मरीजो को लाने ले जाने और वार्ड में पहुंचाने की महती जिम्मेदारी केडिट्स निभा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...