सोमवार, 31 दिसंबर 2012

सीएमओ की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन

राहतगढ़। नगर परिषद सीएमओ आरके माथुर के सेवानिवृत्त होने पर नगर परिषद परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति उमा तिवारी एवं सांसद प्रतिनिधि पप्पू तिवारी, सभी पार्षदों एवं स्टाफकर्मियों ने उनका पुष्प मालाओं से भव्य स्वागत किया एवं उन्हें शाल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सभी नगरवासियों ने श्री माथुर के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा नगर विकास में दिए गए योगदान, मार्गदर्शन एवं प्रयास हमेशा स्मरणीय रहेंगे। कार्यक्रम में पं. नेकीराम पाराशर, रूपकिशोर त्रिवेदी, पूरनदास कबीरपंथी, एस.आर. पटैल, कमलकिशोर अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष   जगदीशसिंह लोधी, तेजसिंह नामदेव, पार्षद प्रकाश गोस्वामी, नरेन्द्र राय, नईम मंसूरी, सीताराम विष्वकर्मा, मंझले नेता, चॉंदमियॉं कुरैशी, पुष्पेन्द्र मीणा, श्रीमति नीतू प्रवीण गोस्वामी, श्रीमति सीता भारती, विधायक प्रतिनिधि अफजल उस्मानी, नेकीराम खटीक, रतन बाबा ऐरन, राजकुमार कपूर, जयसिंह, राजकुमार, हरीसिंह ठाकुर, डैनी जैन, मनोज नामदेव, विकास ओसवाल, लियाकत बबलू, अतुल ताम्रकार, सहित अनेक सभी पार्षद, एल्डरमेन, नगर परिषद स्टाफकर्मी एवं अनेक गणमान्य नागरिक एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारी शामिल थे साथ ही बस स्टेण्ड पर व्यापारी संघ, रामदल समिति सदस्यों एवं सवालाख सुन्दर काण्ड मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने सीएमओ आरके माथुर का स्वागत एवं सम्मान किया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...