बुधवार, 12 दिसंबर 2012

खुरई के पालीटेक्निक छात्रावास में केयर टेकर की पिटाई

सागर। खुरई के पालीटेक्निक में बाहरी छात्रों द्वारा पिटाई के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। पिछले दिनों दो मामलों में बाहरी छात्रों द्वारा छात्रावास के छात्रों की पिटाई में ठीक से कार्रवाई न होने से बाहरी छात्रों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि अब वे छात्रावास के कर्मचारियों को भी पीटने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। दो बाहरी छात्रों शरदनाथ निवासी सागर और और रजनीश ठाकुर निवासी बीना ने छात्रावास में शराब पीने को मना करने पर केयर टेकर सुरेश विश्वकर्मा को गालीं गलौच करते हुए पिटाई कर दी।

 9 दिसम्बर को लगभग रात 9 बजे छात्रावास अधीक्षक को जानकारी लगी कि दो बाहरी छात्र छात्रावास के कक्ष क्रमांक 13 में अनाधिकृत रूप से रूके हैं और शराब भी पी रहे हैं तो उन्होंने छात्रावास केयर टेकर सुरेश विश्वकर्मा को भेजा और दोनो को बाहर करने को कहा। वहां जाकर श्री विश्वकर्मा ने दोनो से पूछा कि बिना अनुमति के कैस हॉस्टल में रह रहे हो और उपर से शराब भी पी रहे हो। तो दोना छात्रों ने उनसे गाली गलौच करते हुए बदतमीजी कर दी। इस बात की जानकारी देने जब वे छात्रावास अधीक्षक श्री दुबे को देने आए तो पीछे से दोनो छात्रों ने आकर उनकी लात घूंसों से पिटाई कर दी। पीड़ित श्री विश्वकर्मा ने बताया कि दोनो ने चाकू से जाने से मारने की धमकी भी दी है कहा कि परीक्षा देने उन्हें आना है बार -बार रोक टोक करोगे तो जान से मार देंगे।

कर्मचारी की पिटाई से नाराज समस्त स्टाफ ने प्राचार्य जीआर शर्मा को एक लिखित शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। जिसे प्राचार्य ने पुलिस थाने भेज दिया। प्राचार्य श्री शर्मा ने बताया कि किसी भी हालत में कालेज के स्टाफ के साथ बदतमीजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आरोपियों में एक पुलिस कर्मी का बेटा


आरोपी छात्र शरदनाथ पहले भी ऐसी कई घटनाएं कर चुका है। जिसके कारण कालेज स्तर पर कार्रवाई भी हो चुकी है। शरदनाथ के साथ उसका एक साथी रजनीश ठाकुर ने छात्रावास केयर टेकर को हूल दी कि उसके पिता बीना में पुलिस अधिकारी हैं ज्यादा परेशान करोगे तो किसी मामले में बंद करवा देंगे। शिकायती आवेदन मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...