बुधवार, 19 दिसंबर 2012

एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

राहतगढ़। मप्र जन अभियान परिषद द्वारा ब्लाक के ग्रामों में बनाई गई प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण स्थानीय मंगल भवन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से बताया गया कि ब्लाक की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित कर शासन की समस्त योजनाओं का ग्रामवार सामाजिक अंकेक्षण कार्य जन अभियान परिषद के सदस्यों द्वारा किया जाएगा।

प्रशिक्षण में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अनीस पाण्डेय ने बताया है कि सभी समिति सदस्य शासन की मंशानुरूप कार्य करें तथा ग्रामविकास के क्षेत्र में सहभागी बनें, सामाजिक अंकेक्षण में सभी सदस्य जिम्मेदारी से कार्य करते हुए गांव में पहुंचे और सरपंच सचिव से संपर्क कर कार्य   संपादित करें। कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक खजानसिंह ठाकुर, लेखाधिकारी आरके नामदेव, आरडी अहिरवार, सचिव श्रीराम चौरसिया, भानुसिंह ठाकुर, अनिल रैकवार, अरविन्द ठाकुर, मनोज यादव सहित ब्लॉक की सभी प्रस्फुटन समितियों के सदस्य एवं कर्मचारी शामिल थे।

सुनने की मशीन नि:शुल्क प्रदान की


सागर। विचार संस्था के अध्यक्ष कपिल मलैया के सहयोग से विचार संस्था की एडव्होकेट्स टीम ने एक श्रव्य बाधित पक्षकार को विचार संस्था की ओर से बार रूम में नि:शुल्क सुनने की मशीन प्रदान की। इस अवसर पर उपस्थित रहे एड. अनिल जैन, एड. दिलीप गुप्ता, महेन्द्र सिंह कौरव, कल्पना राय आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...