शुक्रवार, 28 दिसंबर 2012

चिकित्सक और वकील भी देंगे सामान्य ज्ञान परीक्षा

गढ़ाकोटा। स्वामी विवेकानंद क्षेत्रीय विकास एवं जाकरूकता समिति के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जी की 150 वीं जन्म जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को विशाल स्तर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें क्षेत्र के अधिवक्ता एवं डॉक्टर ऐसोसिएसन के सदस्य भी भाग लेंगे। उन्होने अपने प्रवेश फार्म भरकर प्रतियोगिता में बैठने की तैयारी शुरू कर दी है।  


डॉ. भूपेन्द्र जैन ने अपने हेल्थ सेंटर में फार्म भरते हुए कहा कि श्री भार्गव के साथ हम भी अपनी बुद्धि का कौशल जानेंगे। नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शिखरचंद ने आयोजन पर प्रसंशा जताई चूंकि उनकी आयु 80 वर्ष होने के कारण परीक्षा में नहीं बैठ सकते हैं। एड. विवेक भागवत ने परीक्षा गाइड लेकर परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। 

वहीं डॉ.आईएस ठाकुर , डॉ. रामलाल चौधरी, डॉ. प्रकाश विश्वकर्मा डॉ. राजकुमारी जैन, डॉ. दशरथ पटेल, डॉ. मनोज चौधरी, डॉ. लखन कुर्मी नोटरी राकेश मिश्रा एवं अधिवक्ता संघ के राजेश चौबे, जागेश्वर चौदहा , मनोज तिवारी, बहराम खान राजू साहू, सतीश पांडे, हिरदेश राठौर, शम्भू राय, जैन समाज के महामंत्री रविन्द्र जैन, प्रकाश वर्मा, बालकृष्ण राय आदि ने प्रवेश फार्म भरकर परीक्षा में बैठने की पात्रता ले ली है। आयोजन समिति के सदस्य विक्की जैन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों में स्कूल,कॉलेज के विद्यार्थी, व्यापारी वर्ग एवं काम काजी महिलाओं के साथ-साथ नगर के अधिवक्ता और डॉ. एसोसिएसन के सदस्य भी शामिल होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...