बीना। बुधवार की शाम माला सुनेटी गांव में कक्षा आठवीं के एक बच्चे का स्कूल न जाना उसके पिता को इतना नागवार गुजरा कि उसने सल्फास की गोलियां मुंह में रख लीं घबराए परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर आए जहां उसका उपचार किया गया।
बीना थाने से मिली जानकारी के मुताबिक माला सुनेटी निवासी जसवंतसिंह पिता बुंदेलसिंह दांगी 40 वर्ष को जहर खाने के बाद सरकारी अस्पताल लाया गया। उसने बताया कि उसका बेटा आठवीं कक्षा में पढ़ता है वह कई दिन से स्कूल नहीं जा रहा था उसे डराने के लिए मैंने मुंह में सल्फास की गोलियां रख लीं बाद में उन्हें बाहर निकाल दिया। अगर मैनें जहर गटका होता तो मेरी हालत बिगड़ गई होती। मामले की विवेचना की जा रही है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें