गुरुवार, 20 दिसंबर 2012

बांके बिहारी मंडल का विशाल रोड -शो

सागर। 22 दिसंबर शनिवार को खेल परिसर के बाजूवाले मैदान में प्रसिद्ध भजन संध्या के उपलक्ष्य में गुरुवार को विशाल रोड शो निकाला गया।

रोड शो सुबह 11 बजे मकरोनियां स्थित दिशा मोबाइल से प्रारंभ होकर मकरोनियां, सिविल लाइंस, गोपालगंज, गौरमूर्ति तीनबत्ती, विजय टाकीज, मोतीनगर, बड़ा बाजार फिर गौर मूर्ति से होती हुए गुजराती बाजार, भगवानगंज चौक, सदर बाजार से आयोजन स्थल खेल परिसर के बाजू वाले मैदान में रैली का समापन हुआ। वाहन रैली में बड़ी संख्या में लोग वाहन लेकर चल रहे थे। 

रैली का जगह-जगह आतिशबाजी तथा ढोल धमाकों, पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। रोड शो के दौरान आलोक अग्रवाल, पृथ्वी सिंह ठाकुर, रज्जन अग्रवाल, किशन अग्रवाल, ब्रजेश शांडिल्य, प्रभात ठाकुर, शरद अग्रवाल संगम होटल, संदीप सक्सेना, शिव कुमार भीमसरिया, वीरु मायाराम, विजय सबलोक, संजय अग्रवाल, राजकमल केशरवानी, मनोज डेंगरे, इजी. विकास चौबे, कुलदीप राठौर, अभिषेक गौर, पंकज तिवारी महाकौशल, संजय अग्रवाल पतंजलि, शरद अग्रवाल पप्पू भैया, मोहन केशरवानी, प्रमोद उपाध्याय, शिवशंकर उपाध्याय, मृगेन्द्र जैन आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...