सागर। इम्पेक्ट इण्डिया के तत्वाधान में सागर रेल्वे स्टेशन में लाईफ लाईन एक्सप्रेस उपलब्ध रहकर मरीजों का उपचार कर रही है । इसी श्रृंखला में आज 22 दिसंबर को कान के आपरेशन चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा संपन्न कराए जाएगे साथ ही ऐपीलेप्सी (चक्कर) संबंधी रोगों के इलाज हेतु भी चिकित्सक उपस्थित रहेंगे ।
शुक्रवार को लाईफ लाईन एक्सप्रेस में इलाज कराने के इच्छुक विभिन्न प्रकार के 1492 रोगियों ने अपने पंजीयन कराए जिनकी स्क्रीनिंग संबंधित चिकित्सक कर रहे है और आवष्यकतानुसार शनिवार 22 दिसंबर को चिन्हित मरीजों के कान के आपरेशन किए जाएगे ।
कान संबंधी आपरेशन के लिए डॉ. अनिरूद्ध शुक्ला, डॉ. शरद मिश्रा, डॉ. आदित्य पाठक, डॉ. दीप्ति सिंह, डॉ. राहुलसिंह व डॉ. वीरेन्द्र जुडेजा सेवाएं देगे । इसी तरह दिल्ली एम्स से आई डॉ. ममता भूषण सिंह ऐपीलेप्सी (चक्कर) रोगियों का इलाज करेगी ।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें