रविवार, 23 दिसंबर 2012

कुंए में गिरे सिपाही की मौत

सागर। केंट थाना अंतर्गत भैंसा क्षेत्र में एक सिपाही नशे की हालत में कुंए में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। केंट थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे 26 वर्षीय विजयकुमार कोरी भैंसा पंचायत के कुंए में नशे की हालत में गिर गया।

लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। गंभीर चोटें आने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक 33वीं बटालियन भोपाल में पदस्थ था। वह भैंसा स्थित अपनी ससुराल आया हुआ था। नशे की हालत में होने से उसकी पत्नी से भी विवाद की खबर है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...