सागर। शारीरिक मापदण्ड एवं अभिलेखों का परीक्षण करा चुके परिवहन आरक्षकों के नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए है । इन परिवहन आरक्षकों का प्रशिक्षण सत्र एक जनवरी से सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर में शुरू हो रहा है ।
इसके लिए सभी नव नियुक्त परिवहन आरक्षकों को 31 दिसंबर को प्रात: 10.30 बजे ग्वालियर पुलिस लाईन बुलाया गया है। यहां से विभाग द्वारा बीएसएफ टेकनपुर तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है । संयुक्त परिवहन आयुक्त प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार जो अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षण एवं अभिलेखों का सत्यापन नहीं करा पाए हैं । वे भी 30 व 31 दिसंबर को मोतीमहल स्थित परिवहन आयुक्त कार्यालय में उपस्थित होकर यह परीक्षण करा सकते है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें