सागर। इम्पेक्ट इण्डिया के तत्वाधान में सागर रेलवे स्टेशन में लाईफ लाईन एक्सप्रेस उपलब्ध रहकर मरीजों का उपचार कर रही है। इसी श्रृंखला में शनिवार को लाईफ लाईन एक्सप्रेस में 44 मरीजों के आंख के आपरेशन सम्पन्न कराए गए। इसके साथ ही लाइफ लाइन में आंखो के इलाज कराने के इच्छुक 547 रोगियों ने अपने पंजीयन कराए। नेत्र संबंधी आपरेशन डॉ. व्हीएस तोमर, डॉ. प्रवीण खरे और डॉ. भरत तोमर संपन्न किए।
नि:शक्तो को सहायक उपकरणों व कृत्रिम अंगों का वितरण
लाईफ लाईन एक्सप्रेस शिविर के आयोजन के साथ सामाजिक न्याय विभाग के तत्वाधान में नि:शक्तों को आवश्यक सहायक उपकरणों और कृत्रिम अंगों की उपलब्धता के लिए इंदौर की संस्था की वर्कशाप भी स्थापित कराई है जो आवश्यक नाप जोख करके कृत्रिम अंगों का वितरण कर रही है। इसी क्रम में अब तक 630 जरूरतमंद नि:शक्तों को कैलीपर्स का वितरण किया जा चुका है।
लाइफ-लाइन एक्सप्रेस की डाक्टर प्रभा गौर ने सागर की दो स्कूलों की 40-40 छात्राओं को स्वास्थ्य चिकित्सा के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया। आंखो के परीक्षण में नेत्र सहायकों ने सहयोग किया और माइको इक्जामिन डॉ. ठाकुर, डॉ. गायकवाड व डॉ. ओपी गुप्ता ने किया। लाइफ लाइन एक्सप्रेस शिविर में शुभारंभ से लेकर एनसीसी और राष्ट्रीय सेवा योजना के केड्टिस सतत रूप से सेवाएं दे रहे है। जिनमें गरीबों के पंजीयन, परिवहन, मरीजों को लाने ले जाने और वार्ड में पहुंचाने की महती जिम्मेदारी केडिट्स निमा रहे हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें