सागर। संत शिरोमणि जैनाचार्य विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री अजित सागर जी महाराज के ससंघ नगर आगमन पर सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा भव्य आगवानी की गई। मुनि संघ की आगवानी हेतु आर्यिका प्रभावनामति माताजी और मुनि श्री विमल सागर जी महाराज ससंघ मोतीनगर तिराहा पहुंचे।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए मुनि सेवा समिति के सदस्य मुकेश जैन ढाना ने बताया कि मुनि श्री अजित सागर जी महाराज एवं ऐलक विवेकानंद सागर महाराज की आगवानी हेतु रविवार की सुबह सकल दिगम्बर जैन समाज के लोग रतौना स्थित दयोदय गौ शाला पहुंचे। जहां से मुनि संघ के सानिध्य में शोभायात्रा शुरू हुई जो मोतीनगर तिराहा, चमेली चैक, बड़ा बाजार, सराफा बाजार से होती हुई वर्णी भवन मोराजी पहुंची।
मोतीनगर तिराहे पर सर्वप्रथम आर्यिका प्रभावना मति माताजी ने मुनि संघ की आगवानी की इसके उपरांत वर्णी भवन मोराजी में विराजमान मुनिश्री विमल सागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में आगवानी कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुनिश्री की आगवानी करने वालो में प्रमुख रूप से संजोग समिति के अध्यक्ष देवेंद्र जैना, दिगम्बर जैन पंचायत सभा कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश जैन ढाना, गौ शाला के अध्यक्ष संतोष, गुलाबचंद , अरूण, दिनेश, राजकुमार, दिनेश, जेके जैन आदि शामिल थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें