शनिवार, 22 दिसंबर 2012

पुनर्मतदान में 50.52 प्रतिशत मताधिकार का उपयोग

सागर। मण्डी निर्वाचन 2012 के दौरान जिले में 247 कृषि उपज मण्डी जैसीनगर के पढरिया वार्ड अन्तर्गत 4 मतदान केन्द्रों में आज 22 दिसम्बर को पुर्नमतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ जिसमें 50.52 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भूपेन्द्र गोयल ने बताया कि जैसीनगर कृषि उपजमण्डी समिति के वार्ड क्रमाक-5 अन्तर्गत जिन चार मतदान केन्द्रों में पुन:मतदान सम्पन्न कराया गया । उनमें मतदान केन्द्र क्रमांक-25 चैनपुरा में 190 पुरूष व 43 महिला कुल 233 मतदाता, मतदान केन्द्र क्रमांक-26 सडखरी में 257 पुरूष व 54 महिला कुल 311 मतदाता, मतदान केन्द्र क्रमांक -31 कनैरा गौड में 180 पुरूष व 31 महिला कुल 211 मतदाता और मतदान केन्द्र क्रमांक-32 मनक्याई में 181 पुरूष व 43 महिला कुल 224 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग पुन:मतदान में किया । इस प्रकार पुन:मतदान में चारों मतदान केन्द्रों में दर्ज 1938 मतदाताओं में से 979 मतदाताओं ने पुन:मतदान में भाग लिया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...