मंगलवार, 19 फ़रवरी 2013

हारे हुए खिलाड़ी मायूस न हों : भार्गव

बीना। विधायक डॉ. श्रीमति विनोद पंथी द्वारा कराए जा रहे टेनिस बॉल क्रिकेट ट्रॉफी का आयोजन  5 फरवरी से चल रहा था उसका समापन रविवार को हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रू प में पधारे केबिनेट मंत्री पंडित गोपाल भार्गव थे। जिन्होने फाइनल मैच में जीते हुए खिलाडियों को पुरूस्कार वितरण किया।

फाइनल मैच भोपाल और इंदौर के बीच खेला गया जिसमें भोपाल ने मैच जीता और प्रथम पुरूस्कार एक लाख की विजेता टीम रही। उपविजेता इंदौर की टीम रही। मेन आॅफ द सीरीज इंदौर के खिलाड़ी मयूर के खाते में मोटरसाइकिल आई। पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि विधायक के सहयोग से बीना क्षेत्र का विकास हो रहा है। और आगामी वर्षो में बीना को उच्च स्थान मिलेगा। खेलों में एक की हार एक की जीत सुनिश्चित रहती है। जो हार गया है वह अपने आप को मायूस ने करे और मेहनत करे जिससे उसको अगली बार सफलता हासिल हो। वहीं विधायक श्रीमति विनोद पंथी ने कहा कि खेलस्पधार्एं होते रहने से प्रतिभाएं निखर कर सामने आती है। 

जिससे उनको आगे बढने का मौका मिलता है खिलाडियों को अच्छी सोच रखते हुए खेल के नियमों का पालन करते हुए खेल भावना से खेल खेलना चाहिए। इससे वह खेल की दुनिया में अपना नाम रोशन करने में कामयाब रहेगे। वहीं इस आयोजन की सराहना करते हुए   इस ट्रॉफी आयोजन सिटी सेंटर क्लब के नीरज साहुु के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम का संचालन पंडित राम शर्मा ने किया।


अध्यापकों ने सौंपा ज्ञापन


रविवार को आए पंचायत मंत्री पं.गोपाल भार्गव को अध्यापक संवर्ग ने छठवें वेतन मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में कहा गया है कि अध्यापक संवर्ग पिछले वर्षों से निरंतर शिक्षण कार्य कर रहा है। परंतु उन्हें छठवां वेतन मान नहीं दिया गया। ज्ञापन सौंपने वालों में सूर्यकांत गोस्वामी, शिवशंकर पटेल, लाखनसिंह ठाकुर, हेमंत बबेले, राकेशसिंह, दिनेश चौबे, महेश राय, रामसिंह अहिरवार, ब्रजेश गोस्वामी, जाकिर खान सहित कई शिक्षक शामिल हैं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...