सागर। आम सभा को संबोधित करते हुए एकट राज्य उपाध्यक्ष अजित कुमार जैन ने कहा कि सरकार की राष्टÑ विरोधी, कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ महाप्रतिरोध के रूप में यह जेल भरो आंदोलन आयोजित किया गया है। इस आंदोलन में मजदूर वर्ग की जो एकता बनी है उससे सरकार को खरदार हो जाना चाहिए। सभा में एटक के चंद्रकुमार कामरेड, लखन भदौरिया, सीटू के रामचरण लंबर, बीएमएस के किशोरीलाल रैकवार, नवीन तिवारी ने भी संबोधित किया।
केन्द्रीय श्रम संगठनो के आह्वान पर राष्टÑ व्यापी जेल भरो आंदोलन के तहत एटक से संबंधित विश्वविद्यालय कामगार यूनियन, असंगठित क्षेत्र मजदूर यूनियन, सीट्र, बीएमएस के सैकड़ों मजदूर कर्मचारी महिलाएं हाथों मे ंलाख झंडा, बैनर व मांगों की तख्तियां लिए हुए नारे लगाए।
आंदोलन के द्वारा मांग की गई कि महंगाई पर रोक लगाओ, न्यूनतम वेतन दस हजार रुपया, पेंशन एक हजार रुपए, स्थाई काम का स्थाई वेतन दो, वायदा करोबार बंद करो, असंगठितों को बिना भेदभाव सामाजिक सुरक्षा दो आदि मांगें शामिल थी। प्रदर्शनकारियों में शिवप्रसाद रैकवार, रामप्रताप दुबे, लीलाधर, करन मेंट, ताराबाई, कल्लोबाई, नरेन्द्र चौधरी, जब्बार खां, पुरुषोत्तम पटेल, मुवीन खान, प्रीतम यादव, साहबलाल, महेश अहिरवार, गोवर्धन पटेल, मुन्ना बाढ़ई, रंजना राय, जयसींग, रामलाल, बत्तीबाई, मीराबाई, हरजुप्रसाद, भारती अहिरवार, ममता ठाकुर, डालचंद जैन, नन्ही बाई, सावित्री आदि शामिल थे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें