सागर। एफपीएआई द्वारा संचालित श्रीरामकृष्ण श्रीखण्डे स्मृति धर्मार्थ अस्पताल के तत्वावधान में मंगलवार को शहर के विट्ठल नगर में स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. लता लक्ष्मी, डॉ. नम्रता जैन, डॉ. एसके श्रीवास्तव एवं डॉ. विवेक जैन द्वारा 207 मरीजों की जांच कर दवाईयां दी गई।
डॉ. नम्रता जैन द्वारा पोषण आहार की जानकारी दी गई। तथा इलाज के लिए शहर में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी। शिविर में दुर्गेश पटेल, संतोष केशरवानी, ममता रोहितास, मधु कोरी, आशा नामदेव, गीता राही, चंदा जाटव, सोनल जाटव, सरस्वती श्रीवास, मंजरी चौरसिया, महेश पटेल, संदीप जोशी, राहुल पटेल, अनीता अहिरवार आदि उपस्थित थी। संदीप जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि अगला शिविर 22 दिसंबर को बीड़ी कालोनी बाघराज वार्ड में आयोजित किया जाएगा।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें