सोमवार, 17 दिसंबर 2012

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

सागर।  सागर व दमोह जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन किया। शहर के मुख्य मार्गों से जुलूस निकाला और केन्द्र सरकार के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा।

संभागीय अध्यक्ष श्रीमती लीला शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विगत नौ वर्षों से आंदोलन के माध्यम से शासकीय वेतन भोगी घोषित करने की मांग को लेकर ज्ञापन देती आ रही हैं। फिर भी केन्द्र सरकार ध्यान नहीं दे रही है। अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केन्द्र सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ने के बेताव है। सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि उन्हें शासकीय वेतनभोगी घोषित करें। आयु सीमा का बंधन समाप्त हो।

कार्यकर्ता को बीस हजार व सहायिकाओं को दस हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाए। सुपरवाईजर के रिक्त पदों पर कार्यकर्ता व सहायिका का प्रमोशन, रुका हुआ एरियर्स व 60 वर्ष की उम्र सीमा 65 वर्ष की जाए। शिव सेना जिला प्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा कि एक तरफ शासन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से तीन गुना काम लेती है दूसरी तरफ इन्हें मानदेय भी नहीं दिया जाता। 

कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि उनका मांगपत्र सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर श्रीमती शोभा तिवारी, सुरेश द्विवेदी, हेमराज आलू, प्रदीप पांडे, राजीव दुबे, आशा दुबे जैसीनगर, ममता तिवारी, रश्मि, नेहा चौरसिया, माया चौबे, कमला पटेल, प्रतिभा सोनी, लक्ष्मी चौरसिया, प्रभा चौरसिया, रेखा, विनीता, सहनाज, रामकुमारी आदि शामिल थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...