गढ़ाकोटा। स्वामी विवेकानंद क्षेत्रीय विकास एवं जागरुकता समिति रहली विधानसभा के द्वारा विवेकानंद जी की 150 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में 12 जनवरी 2013 को वृहद स्तर पर परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है। जिसको लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही नगर में भी लोग उत्सुकता के साथ परीक्षा में भाग ले रहे है।
जहां एक ओर पड़ने वाले विद्यार्थी छात्र-छात्राएं इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे है। वहीं दूसरी ओर व्यापारी ग्रामीण किसान और ग्रहणी महिलाएं भी पीछे नहीं है। वह भी अपने बुद्धि कौशल का आंकलन करने इसमें बैठेगें। गौरतलब है कि क्षेत्र की समग्र जानकारी प्रतियोगिता के माध्यम से जानने और साथ ही पुरुस्कार जीतने का यह प्रथम अवसर समिति द्वारा मिल रहा है। जिसमें युवा वर्ग को अपने ज्ञान को समझने और क्षेत्र की जानकारी भी परीक्षा गाईड पड़कर मिलेगी।
यह परीक्षा माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार संचालित की जाएगी। यह जानकारी आयोजन समिति के सदस्य विक्की जैन द्वारा दी गई। प्रतिभागी अल्टो कार, मोटर साईकिल, विदेश यात्रा जाने का मौका, उच्च नि:शुल्क शिक्षा के साथ ही वैष्णव देवी की यात्रा, और टीव्ही, लेपटाप, रंगीन मोबाईल, महिला वर्ग के लिए स्कूटी, चलाने वाली साईकिल, हाथ घड़ी सहित ढेरों टी-शर्ट इनाम स्वरूप जीती जासकती हैं। फार्म भरने की अंतिम तिथि 25 दिसम्बर तय की गई है।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें