सागर। बुंदेलखंड रेल विकास संघर्ष मोर्चा के एक प्रतिनिधि मंडल ने सागर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को लेकर पश्चिम मध्य रेल जोन के जनरल मैनेजर के नाम एक ज्ञापन स्टेशन मास्टर एमआर मीना को सौंपा।
स्मरण ज्ञापन में जनरल मैनेजर को याद दिलाया कि सागर रेल स्टेशन पर यात्री सुविधाएं जस की तस हैं। बीना-कटनी रेलखंड पर भेदभाव चल रहा है। इसी तरह दोपहर बाद बीना से सागर और सागर से बीना सवारी गाड़ी नहीं चलाई जा रही है। दोनों प्लेटफार्मों पर धूप और बारिश से बचाव के लिए शेड बढ़ाया जाना जरूरी है।
रैम्प आदि पिछले तीन वर्षों से विकलांग गति से बन रहा है। ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना का काम वर्षों से अधूरा पड़ा है। ललितपुर-टीकमगढ़ सवारी गाड़ी भी नहीं चलाई गई। बुंदेलखंड रेल विकास संघर्ष मोर्चा की संरक्षक डॉ. सीमा चौधरी, अध्यक्ष पेट्रिस फुसकेले, महामंत्री चंद्रकुमार कामरेड, रामचरण लंबरदार, नीलेश पाण्डेय, सुशील सिंघई, सुरेश कुमार, गोवर्धन पटेल, रमेश बौद्घ, अरविंद पंथी आदि ने मुलाकात कर स्टेशन मास्टर से चर्चा की।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें