सागर। ब्लाक कांग्रेस कमेटी नरयावली के तत्वावधान में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में नरयावली विधानसभा के ग्रामों की पदयात्रा शुरू की गई पदयात्रा मोठी से प्रारंभ हुई।
इसके बाद ग्राम सेवारा, सेवारी, गढौली, बहेरिया, साहनी, कनौनी पहुंची जहां भाजपा सरकार में आम जनता को हो रही समस्याओं को जाना गांव में बिजली की कटौती, तुषार से फसलों के नुकसान आदि मुद्दों पर ग्रामीणों से चर्चा की। पदयात्रा में लगन सिंह, प्रभु सिंह, रामराजा सिंह, जानकीबाई, अशरफ खान, दरयाव यादव, संतोष दुबे आदि लोग उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें