शनिवार, 22 दिसंबर 2012

छात्रावास भवन का लोकार्पण

सागर। नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने ग्राम बम्होरी बीका में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा 69.76 लाख रुपए की लागत से बनाए गए अनुसूचित जाति बालक छात्रावास भवन का लोकार्पण किया।

 इसके अलावा सामुदायिक भवन निर्माण, सीसी रोड निर्माण और खैर माता का चबूतरा निर्माण की आधारशिला भी रखी गई। इस मौके लारिया ने मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर राजेश सिंह, गोविंद सिंह, विक्रम सिंह, मुकेश हरयानी, रामकृष्ण मिश्रा, देवेश शांडिल्य, चंद्रकुमार पाराशर आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...