शुक्रवार, 28 दिसंबर 2012

करार्पुर में पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव 21 जनवरी से

सागर। समीपस्थ ग्राम करार्पुर में आगामी 21 जनवरी से 27 जनवरी तक श्री 1008 श्रीमज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक त्रयगजरथ महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

जैन समाज करार्पुर के अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त होने के बाद यहां पर पंच कल्याणक गजरथ महोत्सव के लिए मुनि श्री अजितसागर महाराज, मुनि श्री विमलसागर महाराज, मुनि श्री महासागर महाराज के अलग अलग संघ शीघ्र करार्पुर पहुंचने की संभावना है। गजरथ महोत्सव को लेकर शीघ्र ही गजरथ कमेटी का चयन होगा।

आर्यिका संघ की आगवानी हुई सागर में


सागर। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की परम शिष्या आर्यिका 105 प्रभावनामति माताजी ससंघ गुरूवार को सुबह विहार कर भाग्योदय तीर्थ पहुंची। दोपहर बाद आर्यिका संघ मोराजी पहुंचा। जहां पर विराजमान मुनि श्री विमलसागर जी, मुनि श्री पुष्पदंत सागर जी, मुनि श्री भव्य सागर जी, मुनि श्री अनंत सागर जी और मुनि श्री विषद सागर जी महाराज के दर्शन किए।


आर्यिका संघ की आगवानी के लिए ब्रम्हचारी अमित भैया, अक्षय भैया, ऋषभ गढ़ाकोटा, राजकुमार मिनी, जेके जैन, संजय जैन, सोनू जैन, निक्की जैन, सुनील आईल सहित गुरूकृपा पात्र संघ के सदस्य शामिल थे। मुनि सेवा समिति के सदस्य मुकेश जैन ढाना ने बताया कि मुनि श्री अजितसागर जी और ऐलक श्री विवेकानंद सागर जी महाराज विदिशा से विहार कर गुरूवार को राहतगढ पहुंचे। दूसरी ओर मुनि श्री महासागर जी महाराज और मुनि श्रीअचलसागर जी महाराज सिवनी से विहार कर छपारा पहुंचे। 

बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन पर कंबल वितरित किए


सागर।  महापौर अनीता हरप्रसाद अहिरवार, पार्षद राज बहादुर सिंह, नरेश यादव, अ.नईम खान, बब्लू कमानी एवं आयुक्त सूर्यभान सिंह ने शासकीय बस स्टैंड पर बढ़ती ठंड को देखते हुए फुटपाथ, बस स्टैंड एवं रेल्वे स्टेशन परिसर पर बेघर एवें निराश्रित, बुजुर्गों, एवं विकलांग व्यक्तियों, को मंगलवार की रात्रि में कंबल वितरित किए। महापौर अनीता हरप्रसाद अहिरवार ने कहा कि ठंड के मौसम को देखते हुए बेघर, निराश्रित, बुजुर्गों, विकलांग व्यक्तियों के लिए ठंड के मौसम को देखते हुए कंबलों का वितरण किया गया है। जिससें कि ठंड से सुरक्षा हो सके। इस अवसर पर हरप्रसाद अहिरवार, अजय गुप्ता, अभय सेन, मुकेश रजक, अफसर भाई, मोनू शुक्ला एवं बढ़ी संख्या में नागरिक गण उपस्थित रहे।

खेल महोत्सव को लेकर बैठक आज


सागर। नगर निगम द्वारा 6 जनवरी से 13 जनवरी तक आयोजित कराए जा रहे खेल महोत्सव 2013 की बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में नगर निगम स्टेडियम में 28 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे की जाएगी। बैठक में महापौर, निगमाध्यक्ष, पार्षद, नगर निगम आयुक्त, पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सिविल सर्जन, जिला शिक्षाधिकारी, नगर के स्कूलों के समस्त प्राचार्य एवं खेल प्रशिक्षक उपस्थित होंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...