मंगलवार, 25 दिसंबर 2012

मंगलगिरि पर सीसी रोड का भूमि पूजन संपन्न

सागर। नगर निगम द्वारा मंगलगिरि पर मज्जिनेन्द्र पंच कल्याणक गजरथ महोत्सव में परिक्रमा स्थल एवं सड़क निर्माण का भूमिपूजन सांसद भूपेन्द्र सिंह ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में विधायक शैलेंन्द्र जैन की अध्यक्षता में महापौर श्रीमती अनीता अहिरवार, पूर्व विधायक सुनील जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष जाहर सिंह, निगमाध्यक्ष विनोद तिवारी, नेता प्रतिपक्ष चकेरश सिंघई,  राज बहादुर सिंह, लोक निर्माण विभाग के विशिष्ट आतिथ्य में पार्षदगण एवं आयुक्त एसबीसिंह की उपस्थिति में  मंगलवार को संपन्न हुआ।

संबोधित करते हुए सांसद श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गजरथ महोत्सव के निमित्त 88 लाख रुपए की राशि सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत की है उन्होंने हमारा आग्रह स्वीकार किया मैं मुख्यमंत्री श्री चौहान का धन्यवाद करता हूं।

गजरथ महोत्सव में जो कमी लग रही थी वह पूरी हुई। विधायक श्री जैन ने कहा कि सांसद श्री सिंह ने जैन धर्म के सम्मान की रक्षा के लिए बहुत बढ़ा कार्य किया है। 88 लाख रुपए स्वीकृत कराने में अपने पूरे प्रभाव का उपयोग किया क्योकि अमूमन एक आयोजन में मुख्मंत्री द्वारा इतनी बढ़ी राशि प्रदान नहीं की गई है।  कार्यक्रम में पार्षद नरेश यादव, नईम खान, राजेश केशरवानी, डॉ.लक्ष्मी ठाकुर, हेमंत यादव, सुबोध पराशर, हरेन्द्र खटीक, सरोज साहू, याकृति जड़िया, शैलेन्द्र ठाकुर, ओम प्रकाश दुबे, सतीश जैन, लक्ष्मण सिंह ठाकुर, श्याम तिवारी, नीरज जैन गोलू, भगवती जाटव, रीतेश मिश्रा सहित समाज के गणमान्य नरागरिक उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...