बुधवार, 26 दिसंबर 2012

मंडली ने किया सुंदरकांड पाठ

सागर/ असंगठित कामगार प्रकोष्ठ जिला संयोजक अरविंद तोमर द्वारा कबूलापुल स्थित देवी मंदिर प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस को धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में रामायण मित्र मंडली सदर द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद भूपेन्द्र सिंह सिंह, अध्यक्षता पूर्व मंत्री हरनाम सिंह राठौर, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जाहर सिंह, पूर्व अध्यक्ष हरीराम सिंह, सदर मंडल अध्यक्ष प्रभुदयाल पटेल, चंद्रभान सिंह यादव, तुलसीराम पांडे का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर लक्ष्मण सिंह, श्याम तिवारी, राजकुमार सिंह, राकेश तिवारी, शेखर चौधरी, हरीओम केशरवानी, पवन गौतम, सुनील तिवारी, बलराम साहू, हमीद मिस्त्री, बलवंत राठौर, रवीन्द्र अवस्थी, प्रमोद चौकसे, हीरालाल खटीक, रामेश्वर यादव, कुंबर सिंह, गोविंद सिंह, रामजी, राजा भैया, चंद्रभान सिंह, रमेश राय आदि उपस्थित।

अटल बिहारी रहें अटल और दीघार्यु


बीना। भाजपा ग्रामीण मंडल कार्यालय में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 89 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष करोड़ीलाल यादव एवं नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष महेश राय ने जन्मदिन पर केक काटा एवं कार्यालय में भाजपा कार्यकतार्ओं को मिठाई वितरित कर अटल जी की दीघार्यु और सदा अटल बने रहने की प्रार्थना की। इस अवसर पर पूर्व नपाध्यक्ष महेश राय ने कहा कि अटल जी जैसे महान नेता की छत्रछाया हम सभी भाजपाईयों पर हमेशा बनी रहे और वे दीघार्यु हों। नगरपालिका में एल्डरमैन शैलेष शाह ने कहा कि अटल जी जैसे वयोवृद्ध और वरिष्ठ नेताओं की छत्र छाया में भाजपा तीसरी बार भी मध्यप्रदेश में सरकार बनाएगी। हम उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना करते हैं। कार्यक्रम में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शिवकुमारसिंह ठाकुर, प्रकाश सिंह बेसरा, गोपीचंद दासानी, मनोज शर्मा, विनोद पुरोहित, पुरषोत्तम टोंटे, संतोष मिश्रा आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...