गढ़ाकोटा। नगर से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम भटौली कुमेरिया में बने गोपाल वन में अचानक आग लग गई आग लगने का कारण भी स्पष्ट नहीं हो पाया है
ग्राम पंचायत के सचिव दिनेश विल्थरे ने बताया कि इस गोपाल वन मे लगे मजदूरो ने बताया कि दोपहर लगभग 4 बजे जब धुआ दिखा तो मजदूरो ने सरपंच जयराम कुर्मी सचिव दिनेश विल्थरे को जानकारी दी जिसके बाद नगर पालिका की फायर विग्रेड़ पहुची मजदूरो एवं चौकीदार सर्तकता से बड़ा हादसा होने से टला फायर बिग्रेड़ की सहायता से आग को बुझाने पर काबू पाया गया गोपाल वन में लगभग 50 वृक्षो का नुकसान होना बताया जा रहा है।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें