सागर। आयुक्त भू-अभिलेख एवं बदोबस्त ग्वालियर के निदेर्शानुसार सागर जिले में फसल कटाई प्रयोग, निरीक्षण बाह्य स्त्रोतों से सम्पन्न कराए जाना है। इसी क्रम में राजस्व, कृषि व सांख्यिकी विभाग के सेवा निवृत्त इच्छुक अधिकारियों और कर्मचारियों से आवेदन अंतिम तिथि 12 फरवरी तक चाहे गए है।
अपर कलेक्टर पीएस जाटव ने बताया कि पायलेट प्रोजक्ट के तहत जिला सागर की तहसील/रा.नि.म.राहतगढ में वाह्य स्त्रोतों से फसल कटाई प्रयोग /निरीक्षण सम्पन्न कराए जाना है। निर्देशों के अनुसार माह फरवरी में अधिकारी -कर्मचारियों की नियुक्ति की जाकर पत्रकों-फार्मों को प्रदाय कर रबी मौसम की सफल गेहूं सिंचित गेंहू असिंचित एवं चना के फसल कटाई आनलाईन फीडिंग किए जाना है।
उक्त कार्य हेतु प्रयोगकर्ता सेवा निवृत्त निरीक्षक, पटवारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, कृषि विश्वविद्यालय के अनुभवी छात्रों को एवं निरीक्षण अधिकारी अधीक्षक भू-अभिलेख, सहायक अधी. भू-अभिलेख, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी कृषि विस्तार अधिकारी, सांख्यिकीय अधिकारी को शासन से निर्धारित राशि मानदेय के रूप में दी जाएगी।
अत:सेवा निवृत्त राजस्व, कृषि, सांख्यिकीय विभाग के अधिकारी, कर्मचारी जो शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्षम हो व उपरोक्त कार्य करने के इच्छुक हों वह १२ फरवरी तक अपने आवेदन पत्र निवास, संपर्क नं./बैंक के खाता नं.की जानकारी सहित अधीक्षक भू-अभिलेख सागर के यहां रजिस्टर्ड डाक या स्वयं उपस्थित होकर कार्यालयीन समय में जमा कर सकते है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें