सागर। नगर निगम आयुक्त सूर्यभान सिंह ने राजस्व एवं जलप्रदाय विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान आयुक्त ने राजस्व अधिकारी को सख्त निर्देश दिए हैं कि अवैध कनेक्शनधारियों पर एफआईआर दर्ज कराई जाए।
समीक्षा बैठक के दौरान आयुक्त श्री सिंह ने राजस्व अधिकारी को निर्देशित किया कि जलकर एवं संपत्तिकर एवं दुकानों का किराया, जिन उपभोक्ताओं ने नहीं जमा किए है, उनको नोटिस दिए जाए। समस्त करों को नगर निगम की कंम्प्यूटर शाखा में जमा किए जा रहे है। आयुक्त ने राजस्व अधिकारी बृजेष तिवारी को निर्देष दिए कि जिन लोगों ने नलों के कनेक्शन वैध नहीं कराए है, उनके खिलाफ एफआईआर कराकर अवैध नल कनेक्शनधारियों के खिलाफ कार्रवाई करें।
जिला युवा उत्सव का आयोजन आज
सागर। जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन शुक्रवार को रवींद्र भवन में किया जाएगा। खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित होने वाले इस आयोजन में नाटक, सामूहिक नृत्य, सामूहिक लोकगीत, तबला, ढोलक सहित 18 विद्याएं आयोजित की जाएगी। इन प्रतियोगिताओं में जो प्रतिभागी विजयी होंगे, उनका मुकाबला स्वर्ण जयंती सभागार में होने वाले संभागीय युवा उत्सव में होगा।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें