सागर। बुंदेलखंड नवनिर्माण संगठन के सदस्यों ने अभिषेक अग्रवाल के नेतृत्व में कलेक्टर, एएसपी और सिटी मजिस्ट्रेट को जिले में बढ़ रहे नकली नोटों के कारोबार को लेकर ज्ञापन सौंपा। श्री अग्रवाल ने कहा कि जिले में बढ़ रहे नकली नोटों के कारोबार को खत्म किया जाए। विगत तीन दिन पहले एक व्यक्ति को कैनरा बैंक के एटीएम से 100 रुपए का नकली नोट निकला था।
उस व्यक्ति द्वारा वह नोट बैंक प्रबंधक को दिखाया तो बैंक प्रबंधक द्वारा कहा गया कि यह नोट आपका ही है। हमारे द्वारा सभी नोट चैक करके एटीएम में डाले जाते हैं। नकली नोटों की जवाबदारी हमारी नहीं है। उन्होंने कहा कि ओरिएन्टल बैंक, स्टेट बैंक में भी उपभोक्ताओं के साथ भी ऐसा हो चुका है।
एटीएम से निकलने वाले नकली नोटों का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से दीपक गुप्ता, रामजी सोनी, कमलेश सोनी, प्रमोद दाऊ, शुभम सोनी, मनोज सेन, रजनीश यादव, संकेत सोनी, अंकित वाजपेयी, सौरभ सोनी आदि संगठन के सदस्य शामिल थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें