सागर। जिला अस्पताल में महिला के साथ हुए गैंगरेप के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला। इस मौके पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती रेखा चौधरी ने जिला अस्पताल में महिला के साथ हुए गैंगरेप को शर्मनाक बताया है। उन्होंने इसमें शामिल कर्मचारियों को तत्काल बर्खास्त कर मृत्युदंड दिए जाने की मांग की है।
साथ ही प्रदेश में बढ़ती बालात्कार की घटनाओं के विरोध में मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग की है। इस अवसर पर संतोष पांडे, अशोक श्रीवास्तव, डॉ. सुशील तिवारी, वीरेन्द्र गौर, ब्रजकिशोर रुसिया, डॉ. संदीप सबलोक, लक्ष्मीनारायण सोनकिया आदि मौजूद थे।
दुष्कृत्य के विरोध में सड़क पर उतरे लोग
तिली अस्पताल में महिला के साथ हुए गैंग रेप के बाद अब शहर के लोग सड़कों पर उतर आए हैं। मंगलवार को कांग्रेसियों ने तिली अस्पताल के मेन गेट पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया वहीं कई राजनैतिक संगठनों ने भी इसका विरोध किया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा तीन मढ़िया पर जिला चिकित्सालय का पुतला दहन किया।
नगर उपाध्यक्ष विकास केशरवानी ने मांग की है कि जिला चिकित्सालय में महिला के साथ हुई शर्मपूर्वक घटना के बाद कार्यकर्ता दुखी हैं। उन्होंने मांग की है कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। सिविल सर्जन को जल्द से जल्द हटाया जाए नहीं तो अखिल भारतीय विद्यार्थीपरिषद पुलिस प्रशासन और जिला चिकित्सालय पुतला दहन कर चक्काजाम करेगी।
वहीं कांग्रेसियों ने भी तिली अस्पताल पहुंचकर अस्पताल के मेन गेट पर बैठकर धरना दिया। कांग्रेस नेत्री शारदा खटीक ने अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंची और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोपियों को कड़ी सजा की मांग की है।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें