सोमवार, 17 दिसंबर 2012

संजोग की 20 तक ली जाएंगी प्रविष्टियां

सागर। संजोग समिति के तत्वाधान में आगामी 5 और 6 जनवरी को आयोजित जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन में प्रकाशित होने वाली पत्रिका संजोग में प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि 20 दिसम्बर तक बढ़ा दी गई है।

संजोग समिति के स्वागताध्यक्ष मुकेश जैन ढाना ने बताया कि वैवाहिक पत्रिका संजोग में विवाह योग्य युवक युवतियों की सचित्र जानकारी प्रकाशित होती है। जिसके माध्यम से एक ही स्थान पर अभिभावकों को विवाह योग्य युवक युवतियों के लिए अच्छे संबंध मिल जाते है। 

उन्होंने बताया कि संजोग द्वारा आयोजित परिचय सम्मेलनों की श्रृंखला में जनवरी 2013 में नौवा सम्मेलन होने जा रहा है। दो दिवसीय सम्मेलन में संजोग पत्रिका का प्रकाशन मंचासीन अतिथियों द्वारा किया जाएगा। संजोग पत्रिका लगभग डेढ़ हजार प्रविष्टियां शामिल होने की संभावना है। जिसमें  बुंदेलखंड के साथ साथ मप्र के अलावा देश के विभिन्न राज्यों के जैन युवक युवतियों की सचित्र जानकारी रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...