खुरई। थाना अंतर्गत ग्राम ओढ़ामल में एक नवविवाहिता आग से जलकर गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराई गई थी जिसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने डायरी के आधार पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 दिसम्बर को इमरत पिता उम्मेदी आदिवासी उम्र 38 वर्ष ने थाने मे आकर सूचना दी कि उसकी पत्नी कौशल उर्फ यशोदा उम्र 33 वर्ष खाना बनाते समय आग से जल गई सूचना पर 108 एम्बूलेंस से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नवविवाहिता की मौत का मर्ग कायक कर जांच शुरू कर दी गई है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें