बुधवार, 26 दिसंबर 2012

महिला मोर्चा ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

सागर। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह के तत्वाधान एवं जिला अध्यक्ष जाहर सिंह एवं श्रीमती लता वानखेड़े के नेतृत्व में महिला यौन उत्पीड़न की घटनाओं के संबंध में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती अर्चना सोलंकी को सौंपा। 

ज्ञापन में कहा गया है कि नारी सशक्तिकरण के इस दौर में महिलाओं के साथ दुष्कृत्य की घटनाएं सबसे बड़ा अपराध हैं। इन अपराधिक घटनाओं ने समूचे राष्ट्र को शर्मशार और कलंकित किया है। महिला उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर पूरा देश आंदोलित है। 

ज्ञापन में कहा गया कि भाजपा महिला मोर्चा जिला सागर की ईकाई राष्ट्रपति से मांग करती है कि दुष्कृत्य की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए फांसी की सजा का प्रावधान किया जाए।  ज्ञापन सौंपने वालों में लक्ष्मण सिंह ठाकुर, महापौर श्रीमती अनिता अहिरवार, डॉ. साबिया खान, पुष्पा पटैल, याकृति जड़िया, राधा साहू, सरोज साहू, दीपिका मालवीय, प्रीति शर्मा, सुधा शर्मा, आशारानी यादव आदि शामिल थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...