सोमवार, 17 दिसंबर 2012

भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत

सागर। भारतीय जनता पार्टी असंगठित कामगार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरविंद तोमर के सदर सदर स्थित निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष जाहर सिंह का फूलमालाओं एवं श्रीफल भेंटकर स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नरेन्द्र सिंह तोमर को मप्र भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर मिठाईयां बांटी और वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। स्वागत समारोह में वरिष्ठ नेता पंकज मुखारिया, राकेश तिवारी, राजा भैया डाबरी, बलवंत राठौर, महेन्द्र सिंह, कल्याण सिंह, रामजी, शेखर चौधरी, मूरत सिंह खजुरिया, अशोक सिंह, सौरभ केशरवानी, अक्षय तोमर, वीरसिंह, फिजा हुसैन, ताहिर, ओमप्रकाश, सुंदरयादव आदि शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...