शुक्रवार, 28 दिसंबर 2012

पार्टी ईमानदारी से एक हो जाए तो उसे कोई नहीं हरा सकता: दिग्विजय सिंह

सागर/ यदि कांग्रेस पार्टी ईमानदारी से एक हो जाए तो उसे कोई नहीं हरा सकता। प्रदेश की जनता परिवर्तन चाह रही है लेकिन हम ही आपस के झगड़ों में पड़ जाते हैं। यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज कांग्रेस के संभागीय कार्यकर्ता महासम्मेलन में कही।
सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव बीके हरिप्रसाद, प्रदेशाध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुरेश पचौरी, विधानसभा उपाध्यक्ष हरवंश सिंह, रामेश्वर नीखरा सहित संभाग के विधायक शामिल हुए।


श्री सिंह ने कहा कि भाजपा के शासन में गरीब त्रस्त हैं, किसान, मजदूर, व्यापारी परेशान हैं। केवल दलाल खुश हैं। पूरी सरकार कमीशन खोरी में लगी है। राशन दुकानों का पैसा भाजपा नेता और दलालों के पास जा रहा है। हमारे राज में किसानों को मुफ्त बिजली दी जाती थी। लेकिन शायद वह लोगों को पसंद नहीं आया। अब बिजली नहीं सिर्फ बिल दिए जा रहे हैं। न भरने पर किसानों को जेल भेजा जा रहा है। 

कांग्रेस ने ही गरीबों को ऊपर उठाया है। केन्द्र सरकार ने ही सूचना का अधिकार दिया, जिससे बड़े-बड़े घोटाले उजागर हुए। ईमानदारी का दावा करने वाले मुख्यमंत्री के शासनकाल में चपरासियों और बाबूओं पर पड़े छापे में करोड़ों रूपए मिल रहे हैं। यदि मंत्रियों के घर छापे पड़ें तो लाखों करोड़ रूपए निकलेंगे। श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने और पार्टी के लिए काम करने की अपील की। सम्मेलन को बीके हरिप्रसाद, कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी, अजय सिंह, हरवंश सिंह, सेवादल प्रदेशाध्यक्ष योगेश यादव, रामेश्वर नीखरा, विधायक गोविंद राजपूत, यादवेन्द्र सिंह, बृजेन्द्र राठौर, नारायण प्रजापति, अरूणोदय चौबे, श्रीकांत दुबे, राजा पटैरिया, मुकेश नायक, सुरेन्द्र चौधरी, प्रभु सिंह ठाकुर, उदय प्रताप सिंह, प्रेमचंद गुड्डू, जीतू पटवारी ने भी संबोधित किया।

इस तरह सरकार नहीं बनने वाली


पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के मंच पर पहुंचते ही मंच के ऊपर और आसपास व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। इस पर श्री सिंह भड़क उठे और उन्होंने स्वयं कार्यकतार्ओं को धकेल कर मंच से नीचे उतारा। भाषण के लिए जैसे ही श्री सिंह का नाम पुकारा गया एक बार फिर मंच पर श्री सिंह इतने नाराज हुए कि वे मंच से नीचे उतर आए। उन्होंने कहा कि इस तरह सरकार नहीं बनने वाली। माला और फोटो के लिए लोग कार्यक्रम बिगाड़ रहे हैं। उन्होंने नेताओं से कहा कि अगले सम्मेलनों में मंच नहीं बनाया जाए। सभी नेता नीचे बैठेंगे। सिर्फ भाषण दने वाला ही मंच पर जाएगा। करीब 10 मिनट वे मंच के नीचे ही खड़े रहे तब कहीं मंच की भीड़ कम हुई। इसके बाद श्री सिंह भाषण देने मंच पर गए। 

सम्मेलन के दौरान लगातार नेता अपने कार्यकतार्ओं और ढोल बाजों के साथ आते रहे। इनके नारों, झंडों और तख्तियों से हर बार व्यवधान भी होता रहा। मंच से नेताओं द्वारा मना किए जाने के बावजूद यह क्रम जारी रहा। एक बार तो अजय सिंह ने प्रदर्शन करने वाले नेताओं पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई करने तक की धमकी दी, तब जाकर कहीं कुछ देर के लिए शांति हुई।

देवरी से वरिष्ठ कांग्रेस नेता एड. बृजेन्द्र देवलिया, मनीष देवलिया के नेतृत्व में सुरेश पचौरी का खुरई रोड पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया एवं महासम्मेलन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए।  वहीं दवरी से कांग्रेस नेता हर्ष यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ महासम्मेलन में शामिल हुए एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अतिथिगणों का स्वागत किया। 

खुरई रोड नई गल्ला मंडी पेट्रोल पंप पर महासचिव दिग्विजय सिंह लोक सभा उपाध्यक्ष युकां मुकुल पुरोहित ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ उनका स्वागत किया। और महासम्मेलन में शामिल हुए। स्वागत करने वालों में कलू यादव, लगन सिंह, अशरफ खान, शुभम साहू, सुधीर यादव, दिलीप रावत, विकास तिवारी, लालू कपूर, मनोज चौबे, नवीन तिवारी, झुन्नू माहेश्वरी, अंशु अग्रवाल, नरेन्द्र सिंह ठाकुर, आनंद सिंह ठाकुर, राजा ठाकुर, दीपक प्रजापति, सनत सिंघई, रहमान खान शामिल थे।

यह रहे उपस्थित

वीरेन्द्र गौर, डॉ. संदीप सबलोक, विधायक गोविंद सिहं राजपूत, अरुणोदय चौबे, पूर्व मंत्री विट्ठल भाई पटेल, प्रकाश जैन, प्रभु सिंह, सुरेन्द्र चौधरी, उत्तमचंद खटीक, प्रेमनारायण मिश्रा, भूपेन्द्र मोहासा, ब्रजबिहारी पटेरिया, सुनील जैन, अरविंद भाई, पूर्व सांसद नंदलाल चौधरी, आनंद अहिरवार, गुलाब सिंह राजपूत, हुकुम चंद चौधरी, ब्रजकिशोर रुसिया, त्रिलोकी नाथ कटारे, मनी सिंह गुरोन, इंदु चौधरी, अंकित तिवारी, मुकुल पुरोहित, नेवी जैन, संभव जैन, कमलेश बघेल, अशोक श्रीवास्तव, रवि चौरसिया, देवेन्द्र   फुसकेले, लक्ष्मीनारायण सोनकिया, जितेन्द्र सिंह चावला, अमित दुबे रामजी, अंकित भट्ट, श्रीकांत सेन, सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे। 




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...