शुक्रवार, 28 दिसंबर 2012

देवरी में अन्त्योदय मेला आज

सागर। राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप शासन द्वारा संचालित विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा सके, इस उद्देष्य की पूर्ति के लिए जिले में अन्त्योदय मेले आयोजित किए जा रहे है ।


तदनुसार आज 29 दिसंबर को जनपद मुख्यालय देवरी में अन्त्योदय मेला आयोजित किया जा रहा है जिसमें देवरी जनपद के सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्र और देवरी नगर पंचायत क्षेत्र के हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा । 

प्रभारी संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय महेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि अन्त्योदय मेले के लिए वर्ष 2013 में निर्धारित कैलेण्डर अनुसार 10 जनवरी को मालथौन में, 18 जनवरी को बण्डा में, 30 जनवरी को केसली में तथा 14 फरवरी 2013 को जनपद मुख्यालय शाहगढ़ में अन्त्योदय मेले आयोजित किए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...