सागर। कलेक्टर ने जिले में एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन से दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो जाने के कारण 12 हजार 500 रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
अनुविभागीय अधिकारी ने बताया कि 7 नवम्बर 2011 को थाना मोतीनगर क्षेत्रांतर्गत अज्ञात वाहन से दुर्घटना होने के कारण श्री नाजिर पिता जुनुबुद्दीन सदर बाजार सागर गंभीर रूप से घायल होने के कारण कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा ने हिट एण्ड रन संबंधी प्रकरण में सोलेशियम फण्ड योजनांतर्गत मुआवजा के रूप में 12 हजार 500 रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें