रविवार, 30 दिसंबर 2012

वो कंकाल महिला का था

खुरई। विगत दिनों सुरखी थाना क्षेत्र के टिकी टोरिया के पास लावारिस हालत में मिली महिला के कंकाल के मामले में पुलिस ने मर्ग जांच उपरांत शनिवार की शाम हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।


जानकारी के अनुसार विगत दिनों टिकीटोरिया के सुनसान इलाके में एक महिला की आठ दिन पुराना शव जो कंकाल में परिवर्तित हो गया था बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने जांच में पाया कि शव महिला का है। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है। हत्या का कारण भी अज्ञात है। विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी और कार्रवाई की जाएगी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...