गढ़ाकोटा। कन्या माध्यमिक स्कूल द्वारा आयोजित बालरंग महोत्सव में स्कूल मैदान पर छात्राओं द्वारा विभिन्न स्टाल लगाए गए साथ ही रंगोली सजाकर चित्र बनाकर और हस्तकला के माध्यम से ऊनी कपड़े बनाकर अपने हाथों से फूलों की माला एवं कलश सजाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिला।
आयोजन में भाजयुमो प्रदेशमंत्री अभिषेक भार्गव एवं महेश कोरी विधायक प्रतिनिधि, नपा. अध्यक्ष यशोदा कोरी ने नन्हे कलाकारों को प्रोत्साहित किया साथ ही उनके हाथ से बने व्यंजनों का स्वाद चखा।उन्होंने सभी को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से प्रतिभा को निखरने और आगे आने का अवसर मिलता है। शाला परिवार द्वारा इस आयोजन पर प्रसन्नता जताई।
प्रधानाध्यापिका मीना जैन ने श्री भार्गव का साल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम को प्राचार्य आईएन तिवारी, अरुणा शास्त्री, बैजनाथ गुप्ता, आरएस दीक्षित एवं मीडिया प्रभारी विक्की जैन ने भी संबोधित किया। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम बुन्देलखंडी नाटक, हास्य चुटकुले, एवं बेटी बचाओ जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में संजू तिवारी, सुशील पटवारी, जनशिक्षक राजू जाटव, नन्हेलाल अहिरवार, अनुराग राय, श्यामसुन्दर चौबे, रविशंकर पारासर, टीएस चक्रवर्ती, भगवानदास मिश्रा, हीरालाल कोरी, सुधा रावत, बद्री दुबे, केके श्रीवास्तव, दीनदयाल पटेल, ताहिर खान, अर्चना सैनी, हेमलता कोष्टी सहित शिक्षक परिवार एवं नागरिक बंधु उपस्थित थे। संचालन व्हीके द्विवेदी ने एवं आभार बीडी मिश्रा ने माना।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें