शनिवार, 22 दिसंबर 2012

पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई दुष्कर्म के आरोपी को

खुरई। जहां एक ओर दिल्ली में एक बस में लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म   को लेकर पूरे देश में आंदोलन किए जा रहे हैं। वहीं अभी कई ऐसे जघन्य दुष्कर्म के आरोपी है जिन्हें पकड़ने में पुलिस रूचि नहीं ले रही है। ऐसे ही खुरई के एक दुष्कर्म के मामले के एक फरार आरोपी को पिछले पौने दो साल से पकड़ नहीं पाई है।

2 मार्च 2011 की दोपहर अपनी साइकिल से कोचिंग पढ़ने जा रही 15 वर्षीय नाबालिक को गुरूकुल स्कूल के पास दो युवक गोलू गोस्वामी और अजय घोषी ने फिल्मी तरीके से साइकिल में लात मारकर लड़की को गिराकर मोटर साईकिल से अगवा करके बीना ले गए जहां उन्होंने सिविल अस्पताल के पास गोलू की बुआ के खाली घर में दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

 इस मामले में पुलिस ने अजय घोषी को गिरफ्तार कर लिया था। जिसे द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश एसपी यादव की न्यायालय ने आरोपी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। लेकिन दूसरे आरोपी को पकड़ने में खुरई पुलिस अभी तक नाकाम रही हैं। गोलू गोस्वामी पौने दो साल से फरार है। पीड़िता के परिजन अभी अधूरा इंसाफ लिए पूरे इंसाफ की बाट जोेह रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...