राहतगढ़। क्षेत्र में विद्युत मंडल द्वारा एक ऐसे व्यक्ति को बिजली का बिल लगातार दिया जा रहा है जिसके नाम से कोई कनेक्शन ही नहीं है। ब्लॉक के ग्राम रजौली निवासी पूरनसिंह लोधी ने कनिष्ठ अभियंता को आवेदन देकर बताया कि वह एक संयुक्त परिवार का सदस्य है, उसके पास स्वयं का कोई मकान नहीं है और वह अपने पैतृक मकान ग्राम रजौली में निवास करता है
जिसमें दो बिजली कनेक्शन हैं जिसमें एक घरेलु कनेक्षन मेरे भाई लखनसिंह तथा दूसरा कृषि कार्य हेतु कनेक्षन ज्ञानसिंह के नाम से लगा हुआ है, मेरे नाम से कभी भी मैंने विद्युत कनेक्शन नहीं लिया और न ही मेरे नाम से कोई कनेक्शन वर्तमान में है, फिर भी विद्युत विभाग द्वारा विगत् कई माहों से लगातार बिजली का बिल दिया जा रहा है जिसकी राशि करीब 29 हजार रुपए बकाया निकाल कर नोटिस थमा दिया गया।
करीब दो माह पहले बिल प्राप्त होने पर मैंने गांव के लाइन मेन तथा मंडल कार्यालय में मौखिक शिकायत की परन्तु कोई सुनवाई नहीं हुई, आवेदक ने बताया है कि पिछले सप्ताह विभाग द्वारा उन्हें वसूली का नोटिस भी थमा दिया गया तथा कार्रवाई किए जाने की भी बात कही जा रही है। आवेदक ने कनिष्ठ यंत्री से मांग की है कि आवेदक के नाम से कोई विद्युत कनेक्षन नहीं है तथा दिया जाने वाला विद्युत बिल निरस्त किया जाए।
फुटवाल प्रतियोगिता 6 से
सागर। जिला फुटवाल संघ द्वारा श्रीराजीव गांधी फुटवाल प्रतियोगिता का आयोजन 6 जनवरी से किया जा रहा है। प्रतिभागियों से 3 जनवरी तक एंट्री फीस जमा जाएगी। प्रतियोगिता में खेलने के लिए संघ में पंजीयन होना अनिवार्य है। 4 जनवरी सुबह 10 बजे तक टूर्नामेंट का कार्यक्रम योजना तैयार किया जाएगा।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें